See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-26 02:45:21

स्ट्रीट वेंडर को कांग्रेस ने दिया हक, केजरीवाल ने छीना : मोना मिश्रा

देश का दिल दिल्ली को आज भाजपा और आम आदमी पार्टी की खींचतान से बदहाल और बेबस है।

नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में विपक्ष की नेता मोना मिश्रा ने कहा कि देश का दिल दिल्ली को आज भाजपा और आम आदमी पार्टी की खींचतान से बदहाल और बेबस है। यहां पॉजिटिव कुछ भी दिखाई नही देता, दिखता है तो दमघोटू प्रदूषण, कूडे के पहाड़, बारिश में डूबती दिल्ली, गर्मियों में प्यासी दिल्ली, अस्पतालों में इलाज के लिए सड़कों पर पड़े मजबूर लोग, टूटी सड़के, जाम यातायात, प्रदूषति झाग वाली यमुना। दिल्ली की इतनी दूर्दशा ता सत्ताधारी दलों की राजनीतिक प्रतिबद्धता, निजी स्वार्थ के कारण हुई है। संवाददाता सम्मेलन में मोना मिश्रा के साथ कांग्रेस प्रवक्ता अभय दूबे, कम्युनिकेशन विभाग के ज्योति सिंह, आस्मा तस्लीम और डॉ. अरुण अग्रवाल मौजूद थे। श्रीमती मिश्रा ने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार की असफलताओं के कारण अजीविका का संकट झेल रहे रेहड़ी पटरी वालों पर चिंता व्यक्त की।