See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-26 02:01:38

हापुड़ के आठ प्रगतिशील किसान दिल्ली के लिए रवाना गणतंत्र दिवस परेड में होगें शामिल

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है

हापुड़(पुष्पेन्द्र कुमार) कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कृषि विभाग हापुड़ के तत्वाधान में नोडल विजिट अधिकारी जवाहर सिंह के नेतृत्व में जनपद से आठ प्रगतिशील किसानों का दल गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए रवाना हुआ जिसमें चार किसान व उनकी पत्नी शामिल हैं जिसमे ग्राम वझीलपुर निवासी राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व प्रगतिशीत किसान ज्ञानेंद्र त्यागी उनकी पत्नी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सम्मानित प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी, ग्राम दस्तोई निवासी प्रगतिशील किसान लोकेश कुमार व उनकी पत्नी संगीता, ग्राम अछेज्जा निवासी निवासी प्रगतिशील किसान अमरेश त्यागी व उनकी पत्नी सुनीता,ग्राम दस्तोई निवासी प्रगतिशील किसान चतरसैन व उनकी पत्नी राजबाला दिल्ली के लिए रवाना हुए भारत सरकार ने पूरे देश से सौ प्रगतिशील किसान व सौ प्रगतिशील महिला किसानों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है