See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-26 01:53:31

बेबाक काव्य लेखन के लिए दैनिक जनवाणी ने किया डा.सागर को सम्मानित

कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और दिल्ली के कलाकारों ने भी भाग लिया

 हापुड़ (पुष्पेन्द्र कुमार)76 वें गणतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दैनिक जनवाणी की ओर से चितोली में कबीर हैरिटेज के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देश भक्ति गीतों से लोगों का मनोरंजन किया गया, कार्यक्रम में भागीदारी करने के लिए हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और दिल्ली के कलाकारों ने भी भाग लिया और मंच से शहर के कई प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जो अपने क्षेत्र में कुछ नया और बड़ा मुकाम हासिल कर रहें हैं तो वहीं काव्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए शहर के बेख़ौफ़ शायर से चर्चित डा.नरेश कुमार सागर को भी उनकी बेबाक काव्य लेखन के लिए संस्था ने सम्मानित किया। डा.सागर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पढ़ा कि वतन के नाम पर कुर्बान, जां होती है तो हो जाए। धर्म के नाम पर मुझको , ये दंगे अच्छे नहीं लगते।उपस्थित लोगों में जिला पंचायत अध्यक्ष  रेखा नागर,पोस्ट मास्टर लक्ष्मण सिंह, मगरूरव त्यागी, नसीम साहब, डा.सुनील सरकार  व राघव ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।