See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 22:06:35

गणतंत्र दिवस पर बुलंदशहर के अधिकारियों को मिला सम्मान

गणतंत्र दिवस पर बुलंदशहर के अधिकारियों को मिला सम्मान

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद बुलंदशहर के तीन पुलिस अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए विशेष सम्मान और पदक प्रदान किए गए। यह सम्मान उनकी सेवाभिलेख और कार्यकुशलता के आधार पर दिया गया।  


क्षेत्राधिकारी स्याना, श्री दिलीप सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। थाना शिकारपुर के प्रभारी निरीक्षक, श्री जितेंद्र कुमार दुबे को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। थाना खुर्जा देहात के वरिष्ठ उप निरीक्षक, श्री कृष्णपाल सिंह चौहान को गृह मंत्रालय द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पदक और सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह सिल्वर प्रदान किया गया।  


यह सम्मान पुलिस विभाग के इन अधिकारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और समाज के प्रति उनके अनुकरणीय योगदान का प्रमाण है। गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर जनपदवासियों ने भी इन अधिकारियों को बधाई दी और उनकी सराहना की।