See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 22:05:43

गणतंत्र दिवस पर मेरठ रेंज के जनपदों को 19 पदक प्राप्त

गणतंत्र दिवस पर मेरठ रेंज के जनपदों को 19 पदक प्राप्त

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

मेरठ। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेरठ रेंज के जनपदों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और साहसिक कार्यों के लिए 19 पदक प्रदान किए गए। डीआईजी मेरठ रेंज, श्री कलानिधि नैथानी ने पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने इन अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्यों की अपेक्षा जताई।  


मेरठ रेंज के पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय द्वारा सराहनीय सेवा के लिए तीन पदक, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह के तीन, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के पांच, प्रशंसा चिन्ह गोल्ड का एक और प्रशंसा चिन्ह सिल्वर के सात पदक प्रदान किए गए।  


पदक प्राप्त करने वालों में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और बागपत जनपदों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। इनमें उप निरीक्षक राकेश कुमार त्यागी, रवींद्र सिंह चौहान, कृष्णपाल सिंह चौहान, निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह, उप निरीक्षक लीलाराम मीना, मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश और अन्य अधिकारी सम्मिलित हैं।  


यह सम्मान मेरठ रेंज की पुलिस के उत्कृष्ट प्रदर्शन, साहस और समाज सेवा में दिए गए योगदान को दर्शाता है, जिससे क्षेत्र की पुलिसिंग को नई ऊंचाई मिली है।