See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 19:32:19

मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा की नीतियों से कराया गया अवगत

मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा की नीतियों से कराया गया अवगत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। संविधान गौरव अभियान के तहत नगर मंडल के विभिन्न शक्तिकेंद्रों और बूथों पर भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर स्थानीय निवासियों को भाजपा की रीति-नीतियों से अवगत कराया गया।  


सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और शक्ति केंद्र प्रभारियों ने अपने-अपने बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, मंडल महामंत्री अनुराग तोमर, युवा समाजसेवी संजय बिलाल, सभासद गगन प्रजापति और अमर सिंह तेवतिया सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।