See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 18:48:21

नगर में 30 जन सेवा केंद्रों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मामला, नगर पालिका परिषद ने जारी किया नोटिस

नगर में 30 जन सेवा केंद्रों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मामला, नगर पालिका परिषद ने जारी किया नोटिस

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

गुलावठी (सैय्यद मजहर)। नगर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिका परिषद ने 30 जन सेवा केंद्रों को नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार, इन केंद्रों पर ₹500 लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे थे, जिनका कोई रिकॉर्ड नगर पालिका में मौजूद नहीं था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद ने इन केंद्रों को सीज करने के साथ-साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। 


अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने नगरवासियों से अपील की है कि वे जन्म प्रमाण पत्र के लिए सीधे नगर पालिका में संपर्क करें, क्योंकि इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाए, ताकि किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा न हो सके।