See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 17:42:32

नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के लिए आदेश

नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के लिए आदेश

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर नहर पर स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क का सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण जल्द ही बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा। इस संबंध में आज लोकप्रिय सांसद डॉ. भोला सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंटुल तेवटिया से अनुरोध किया गया, जिनसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। दोनों नेताओं ने बुलंदशहर विकास प्राधिकरण को आदेश दिए और आश्वासन दिया कि अब शीघ्र ही पार्क का पूर्ण विकास किया जाएगा, जिससे शहर की नई पहचान बनेगी।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री सत्येंद्र जी, काला आम मंडल अध्यक्ष श्री भीष्म सिसोदिया जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल जी, अग्रसेन मंडल अध्यक्ष श्री बिल्लू पंडित जी, जिला महामंत्री श्री संजय गुज्जर जी तथा अन्य प्रमुख नेता शामिल थे। 


इस परियोजना के अंतर्गत नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क का नवीनीकरण नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में किया जाएगा, साथ ही यह पार्क नगरवासियों और जनपदवासियों के लिए एक नया केंद्र बनेगा।