See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 16:14:59

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज, 25 जनवरी 2025 को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया। यह रैली नगर में भ्रमण करती हुई मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगी।


रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता के लिए स्लोगन के साथ भाग लिया। इस दौरान, अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व श्री अभिषेक सिंह सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह रैली मतदाताओं के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका को समझाने और उन्हें अधिक सक्रिय रूप से चुनावों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।