See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 16:14:06

मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत आज, 25 जनवरी 2025 को जनपद के थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान बालिकाओं और महिलाओं को उनके साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदमों के बारे में बताया गया।


टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, नारी सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलंबन के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 और आत्मरक्षा से संबंधित टिप्स के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया गया, ताकि महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर अधिक सजग और जागरूक हो सकें।