See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 14:57:03

शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहा और वाहन बरामद

शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, अवैध असलहा और वाहन बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। थाना सिकन्द्राबाद पुलिस ने गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान ग्राम कांवरा रोड पर एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन के चालक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान राजीव शर्मा पुत्र मनुदत्त शर्मा निवासी ग्राम रोनी उर्फ सलोनी थाना ककोड़ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई। बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी सिकन्द्राबाद भेजा गया।  


राजीव शर्मा के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और एक स्विफ्ट गाड़ी (UP-16CU-9553) बरामद हुई। यह बदमाश सिकन्द्राबाद क्षेत्र में 24 जनवरी को हुई फायरिंग की घटना में भी वांछित था।  


राजीव शर्मा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट और अन्य धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुठभेड़ के बाद नई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  


गिरफ्तारी में थाना सिकन्द्राबाद के प्रभारी निरीक्षक रविरतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।