See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 14:54:53

76वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा झंडारोहण और बाइक रैली का आयोजन

76वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा झंडारोहण और बाइक रैली का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप उर्फ गुड्डू ने जानकारी दी कि 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में बुलन्दशहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर झंडारोहण के बाद एक भव्य बाइक रैली आयोजित की जाएगी।  


यह बाइक रैली युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी के गांव सलैमपुर में स्थित शहीद विजय सिंह उर्फ पप्पू के स्मारक से शुरू होगी। रैली का मार्ग गांव सलैमपुर से होते हुए परशुराम चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, और भगत सिंह चौक शिकारपुर तक रहेगा, जहां इसका समापन होगा।  


मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सूबे सिंह डागर झंडा दिखाकर इस रैली को रवाना करेंगे। रैली में करीब 500 बाइकें शामिल होंगी। युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी के आवास पर पुष्प वर्षा की जाएगी।  


इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के ऊर्जावान पदाधिकारी और युवा शक्ति सक्रिय रूप से भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष विष्णु चौधरी और युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी आयोजन की व्यवस्था और नेतृत्व संभालेंगे, जबकि एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप उर्फ गुड्डू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।  


इस मौके पर किसान हित में सरकार से एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की अपील की जाएगी। चौधरी कुलदीप गुड्डू ने कहा, "किसानों की लड़ाई लड़ने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय किसान यूनियन चढूनी हमेशा प्रतिबद्ध है। जब तक किसान दुखी रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा।"  


गांव याकूबपुर, सलैमपुर और आसपास के गांवों के युवाओं ने इस कार्यक्रम में जोर-शोर से हिस्सा लेने की तैयारी की है। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन को किसान हित और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक माना जा रहा है।