See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 14:53:44

भाजपा के संविधान गौरव अभियान के तहत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

भाजपा के संविधान गौरव अभियान के तहत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,
शिकारपुर (रिशू कुमार)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत शिकारपुर नगर के खुर्जा अड्डे पर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जल अभिषेक और माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में बाबा साहेब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।  

भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान के बिना हमारा संविधान अस्तित्व में नहीं आ पाता। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान बाबा साहेब के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।  

सभासद विनय कुमार उर्फ बबलू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के योगदान को दबाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा ने उन्हें सही सम्मान दिलाया। भाजपा ने बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया और उनके जीवन से जुड़े स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया।  

सभासद पति वीरेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन प्रेरणादायक है और भाजपा ने उनके योगदान को राष्ट्रव्यापी पहचान दिलाई है।  

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास गर्ग, सभासद कपिल आर्य, वीरेंद्र कुमार गर्ग, राजेंद्र लोधी, रंजीत सैनी, बबलू कुमार, मुकेश वाल्मीकि, और टीकम सूर्यवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर जल अभिषेक और माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया।