See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 08:08:27

उत्तर प्रदेश दिवस पर जनपद में हुआ है ऐतिहासिक, भव्य व सुन्दर कार्यक्रम आयोजित: सांसद श्री अतुल गर्ग

लाभार्थियों ने एकत्र की योजनाओं की जानकारी, विद्यार्थियों ने जाना उत्तर प्रदेश का गौरवशाली इतिहास व प्रगति

गाजियाबाद। शासनादेश के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ उत्तर प्रदेश दिवस—2025 मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का सम्बोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा गया। प्रदर्शनी देख बोले सांसद: आयोजनकर्ताओं ने किया सराहनीय कार्य हिन्दी भवन परिसर में विभागों द्वारा लगभग 23 स्टॉल लगायी गयी। जिसमें भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयन्ती पर आधारित प्रदर्शनी, बेटी बचाओ—बेटी पढाओ नारी सुरक्षा आदि, मिशन शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी शताब्दी वर्ष पर आधारित प्रदर्शनी, ओ०डी०ओ०पी० के अन्तर्गत जनपद के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं उत्पादों का विक्रय, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर आधारित प्रदर्शनी, इनवेस्ट उत्तर प्रदेश द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी पर आधारित प्रदर्शनी, प्रगतिमान उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी, आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी, जनपद की कला संस्कृति एवं इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी, काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित प्रदर्शनी, जनपद के पर्यटन एवं पौराणिक स्थलों की प्रदर्शनी, महापुरूषों, महान क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी एवं सभी विभागों द्वारा अपने—अपने विभाग की योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगायी गयी। इस मौके पर राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदर्शनी व सेल्फी पॉइन्ट भी बनाया गया, जहां आगुन्तकों द्वारा से​ल्फी ली गयी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं को सम्मानित किया भी किया गया। मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री अतुल गर्ग द्वारा सभी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर ऐसा भव्य व सुन्दर आयोजन ऐतिहासिक, आयोजनकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किया है।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आनन्दमयी हुए दर्शक हिन्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम व समारोह का मुख्य अतिथि द्वारा गणमान्यों की उपस्थित में द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभाम्भ किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत पौधा व सम्मान चिन्ह भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि को दर्शाने वाले कार्यक्रम, सरस्वती व गणेश वंदना, कथक, भरतनाट्यम, महाकुंभ से सम्बंधित प्रस्तृतियां, गायन, सितार वादन, शास्त्रीय नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों दर्शक से आनन्दमयी हुए, जिनकी तालियों की ध्वनि से सभागार गूंज उठा। उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया हैं: श्री अ​तुल गर्ग मुख्य अतिथि सांसद श्री अतुल गर्ग ने अपने सम्बो​धन में कहा कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया हैं और विकास पथ पर निरंतर अग्रसर है। पहले लोग छोटे—छोटे धार्मिक आयोजन को करने व उनमें जाने से कतराते थे किन्तु आज वर्तमान सरकार के नेतृत्व में महाकुंभ का विशाल आयोजन किया जा रहा है। जहां युवाओं के साथ—साथ, छोटे—बड़े, महिलाएं—वृद्ध सभी निर्भर होकर जा रहे हैं और गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाते हुए वर्तमान सरकार को साधुवाद दे रहे हैं। हमें गर्व है कि हम उस उत्तर प्रदेश के वासी हैं: श्रीमती सुनीता दयाल विशिष्ठ अतिथि महापौर श्रीमती सुनीता दयाल ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी है। जो काशी विश्वनाथ, श्रीराम, श्रीकृष्ण की भूमि है, जहां महान वीरों एवं महान क्रांतिकारियों ने जन्म लिया, जहां महान संतों एवं महापुरूषों ने जन्म लिया, हमें गर्व है कि हम उस उत्तर प्रदेश के निवासी है जिसने देश को अनेक प्रधानमंत्री एवं प्रधान नेतृत्व करने वाले नेता दिए। हमें गर्व है कि हम उत्तर प्रदेश के वासी हैं, जहां अयोध्या, मथुरा और काशी है। लाभार्थियों को किया सम्मानित व पुरस्कृत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में इन्टरमीडिएट—2024 टॉप—25 मेधावी छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। साथ ही लखपति दीदी, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले राजस्व अधिकारी/कर्मचारियों, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों, ओडीओपी के लाभार्थियों को टूलकिट, सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को चैक व पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सराहनीय कार्य करने हेतु डीजीएम पीएनबी को पुरस्कार, कृषि विभाग द्वारा प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र, कौशल विकास मिशन द्वारा लाभार्थियों को टैबलेट, जिला ग्रामोद्योग द्वारा प्रधानों को उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु पुरस्कार सहित अन्य विभागों द्वारा लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, चैक सहित अन्य पुरस्कार दिये गये। कार्यक्रम के अंत में समारोह को सकुशल सम्पन्न कराने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने पर श्री अभिनव गोपाल ने किया आभार प्रकट कार्यक्रम के शुभारम्भ में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपला द्वारा सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आभार व धन्यवाद प्रकट किया गया। कार्यक्रम का सफल व सकुशल संचालन श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र मित्तल, एडीएम सिटी श्री गम्भीर सिंह, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन श्री ललित जायसवाल, सभी वि​भागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।