See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-25 08:06:15

ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, मां काली का आदेश बताया

महाकुंभ में संगम स्नान और पिंड दान के बाद किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया शुरू की।

प्रयागराज, 24 जनवरी 2025: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने शुक्रवार को महाकुंभ में संगम स्नान और पिंड दान के बाद किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया शुरू की। किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा की थी। अब ममता कुलकर्णी को यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा।   ममता एक दिन पहले ही महाकुंभ पहुंची थीं। पट्टाभिषेक से पहले ममता ने संगम में स्नान किया और पिंड दान भी किया। स्नान के बाद ममता ने अपनी महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इसे मां काली का आदेश बताया।   ममता कुलकर्णी ने कहा, "सन 2000 के बाद से मैंने तपस्या शुरू कर दी थी। मैंने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी को अपना पट्टागुरु चुना। कल मुझसे महामंडलेश्वर बनने के बारे में पूछा गया था और आज मां काली के आशीर्वाद से यह अवसर मुझे प्राप्त हुआ है।"  ममता ने आगे कहा, "मां काली के आदेश पर ही मुझे लक्ष्मी नारायण जी को आचार्य चुनने का निर्णय लिया। वह साक्षात अर्धनारिश्वर के स्वरूप हैं, और अर्धनारिश्वर के हाथों से पट्टाभिषेक करना मेरे लिए सर्वोत्तम उपाधि है।"  अंत में ममता ने कहा कि महामंडलेश्वर बनने के लिए उनकी परीक्षा ली गई थी। 23 वर्षों में किए गए ध्यान और साधना को लेकर कई सवाल किए गए, जिनका उन्होंने पूरी तरह से उत्तर दिया। इसके बाद उन्हें यह उपाधि दी गई।