See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 21:17:00

राज्यमंत्री रामकांत उपाध्याय जी ने बुलंदशहर की कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया

राज्यमंत्री रामकांत उपाध्याय जी ने बुलंदशहर की कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के राज्यमंत्री श्री रामकांत उपाध्याय जी ने आज बुलंदशहर जिले की कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में रख-रखाव, गौवंश की देखभाल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 


निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई गईं, उन्हें तुरंत ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। राज्यमंत्री श्री रामकांत उपाध्याय जी ने कहा कि गौशाला में गौवंश की देखभाल सर्वोपरि होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं बेहतर से बेहतर हों, ताकि गोवंश को कोई कठिनाई न हो। 


उन्होने अधिकारियों से कहा कि वे जल्द से जल्द इन कमियों को दूर कर रहे आवश्यक सुधार लागू करें, ताकि गौशाला का संचालन और गौ संरक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके। राज्यमंत्री के निरीक्षण से गौशाला के कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह और सुधार की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिली।