See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 21:13:55

बुलंदशहर में महान समाजवादी नेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई

बुलंदशहर में महान समाजवादी नेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महान समाजवादी नेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा विनीत राणा ने की। 


कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता लोधी चरन सिंह राजपूत, यासमीन तलत उस्मानी, त्रिलोकी अग्रवाल, नवाबशाह जलाली, शेर, मौ आस मोहम्मद गाजी, नंद किशोर कपिल गिरी, शिव बाल्मीकि और अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


सभी ने मिलकर कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर विनीत राणा ने कर्पूरी ठाकुर जी के समाजवादी विचारों और उनके संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि उनके आदर्शों का पालन करते हुए समाज में समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया और उनके विचारों को समाज में फैलाने का संकल्प लिया।