See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 21:04:39

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हजारों ने दी अंतिम विदाई

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हजारों ने दी अंतिम विदाई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

रामघाट/बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। कोतवाली अतरौली क्षेत्र के अलीगढ़-रामघाट मार्ग पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय दिनेश कुमार लोधी के रूप में हुई है, जो अतरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर बढ़ैरा, जिला अलीगढ़ के निवासी थे। 


दिनेश कुमार अपने खेत से घर लौटते समय सत्यवीर सिंह यादव के दूध प्लांट के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल वरुण हॉस्पिटल, अलीगढ़ में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें यशोदा हॉस्पिटल, गाजियाबाद भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 


दिनेश कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, और उनका अंतिम संस्कार रामघाट के गंगा घाट पर किया गया। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं, जो अब अपनों के बिना रह गए हैं।


पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार लोधी, एटा के पूर्व भाजपा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, ठाकुर श्यौराज सिंह, और अन्य नेताओं के साथ हजारों लोग रामघाट पहुंचे और नम आंखों से मृतक को अंतिम विदाई दी। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुखद समय में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।