See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 20:55:39

खूंटे से बंधी दो भैंस चोरी, पुलिस जांच में जुटी

खूंटे से बंधी दो भैंस चोरी, पुलिस जांच में जुटी

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर (रिशू कुमार)। सलेमपुर थाना क्षेत्र के भटौला मिलक गांव में चोरों ने बृहस्पतिवार की भोर में एक किसान की दो भैंसें चुरा लीं। पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


भटौला मिलक गांव के निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद अपनी दोनों भैंसों को घेर में बांधकर घर में सोने चले गए थे। रात करीब दो बजे जब वह घेर में पहुंचे तो दोनों भैंस गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। 


शिव कुमार ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी, और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और पीड़ित से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस टीम ने अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।