See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 20:42:25

नवागत जिला अधिकारी श्रीमती श्रुति शर्मा से कांग्रेस नेताओं, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने शिष्टाचार भेंट की

नवागत जिला अधिकारी श्रीमती श्रुति शर्मा से कांग्रेस नेताओं, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों व शिक्षकों ने शिष्टाचार भेंट की

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। शुक्रवार को जनपद बुलंदशहर में बतौर जिला अधिकारी नियुक्त हुई श्रीमती श्रुति शर्मा से कांग्रेस नेताओं, क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा गौड़, और कांग्रेस के अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया और जनहित के कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


क्षत्रिय महासभा के संरक्षक और पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी ने भी इस मौके पर अपना समर्थन व्यक्त किया। सभी ने जिला अधिकारी श्रीमती श्रुति शर्मा से आह्वान किया कि जनपद बुलंदशहर के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को पारदर्शी और त्वरित न्याय दिलाने के लिए कदम उठाएं।


स्वागत करने वालों में कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष आदेश मुद्गल, जिला महासचिव इंजीनियर रवि लोधी, डॉ. सुशील शर्मा, पीसीसी सदस्य मोइन खान, माइनॉरिटी के जिला अध्यक्ष डॉ. सुजआत अली, पंचायती राज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहमत राणा सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे।