See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 20:41:52

सेन सविता समाज द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न का 101वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

सेन सविता समाज द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न का 101वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। सेन सविता समाज ने जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत रत्न जी का 101वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। यह आयोजन प्रतिमा चौक सेन चौक पर हुआ, जिसमें समाज के गणमान्य लोग और विभिन्न अतिथि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में श्रीमती दीप्ति मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्पूरी ठाकुर जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक जाति के नेता नहीं, बल्कि सभी जातियों के नेता थे और समाज के लिए एक विचारधारा के रूप में कार्य करते थे। विधायक चंद्रपाल सिंह डिबाई ने कहा कि माननीय मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर पिछड़ी, दलित और वंचित जातियों का सम्मान किया है।


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र कुमार सेन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया, लेकिन इसके बावजूद उनके पास पक्का मकान नहीं था। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए।


अनु चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी पिक्चरों के मसीहा थे और सभी जातियों के लिए कार्य करते हुए पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमें कर्पूरी ठाकुर जी से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत करना चाहिए।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सेन, ठाकुर सुनील सिंह, भीष्म सिसोदिया, नगर अध्यक्ष, अजय त्यागी, बिजेंदर चौधरी, और अन्य समाज के सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कर्पूरी ठाकुर जी के संघर्ष और उनके योगदान को सराहा।


कार्यक्रम का संचालन और अध्यक्षता आरबी लाल जी ने की, और सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस आयोजन में सेन सविता समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा की स्थापना और उनके योगदान को याद किया।