See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 20:41:15

जिला कारागार बुलंदशहर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जिला कारागार बुलंदशहर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज दिनांक 24 जनवरी 2025 को जिला कारागार बुलंदशहर में बंदियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आईटीएस डेंटल कॉलेज, नोएडा की 14 सदस्यीय टीम द्वारा आयोजित किया गया।


डॉ. अमित कुमार की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय टीम ने 118 पुरुष और 6 महिला बंदियों समेत कुल 124 बंदियों के दांतों का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया। इस दौरान बंदियों को उनके दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक भी किया गया।


शिविर के आयोजन का उद्देश्य बंदियों के स्वास्थ्य में सुधार करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और कारागार अधिकारियों ने सराहना व्यक्त की।