See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 20:40:39

प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में धूम धाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस

प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में धूम धाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस

*पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, प्रभारी मंत्री सहित अन्य हुए प्रफुल्लित*


*प्रभारी मंत्री द्वारा पेंटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को किया प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत*

 

*बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां*


*प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों से शासकीय कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को किया गया सम्मानित*


उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलन्दशहर (हितेश शर्मा)। नुमाइश मैदान के (निकुंज हॉल) में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉ अरुण कुमार की गरिमामई उपस्थिति में उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री व जिलाधिकारी श्रुति एवं विधायकगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं दिव्य तथा भव्य महाकुंभ पर पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया, स्वयं सहायता समूह एवं विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों को लगाया गया, जिसका अवलोकन मंत्री जी द्वारा किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

उपस्थित जनसमूह द्वारा लखनऊ में उपराष्ट्रपति भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। लखनऊ कार्यक्रम में जनपद के मैसर्स सनसाईन वेजिटेबिल्स प्रा0लि0 सिकन्दराबाद कर्नल सुभाष देशवाल को गाजर उत्पादन एवं कृष्णा पीकल्स बुलन्दशहर कृष्णा यादव को आचार उत्पादन हेतु सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एक गौरवशाली प्रदेश है। शास्त्रों के अनुसार हिंदुस्तान की 07 प्राचीन नगरियों में से 03 उत्तर प्रदेश के अंदर है जहां सभ्यता का विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक प्रधानमंत्री इस देश को दिए है। आज उत्तर प्रदेश में देश एवं दुनिया के लोग इन्वेस्ट करने के इच्छुक है। आज प्रदेश तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। हम सबको मिलकर सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना है। देश की एक तिहाई आबादी महाकुंभ में स्नान करने जा रही है। हम सब सौभाग्यशाली है कि हमारा जन्म भगवान राम और कृष्ण की भूमि पर हुआ है। उत्तर प्रदेश देश में जनसंख्या के अनुसार तो प्रथम है ही इसके साथ विश्व में कई देशों से भी बड़ा है। आज उत्तर प्रदेश अपनी सनातन एवं धार्मिक परंपराओं के साथ ही कानूनी प्रतिबद्धताओं को साबित कर रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढने के साथ अपनी परम्पराओं से भी देश एवं दुनिया को परिचित करा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारत और दुनिया में उत्तर प्रदेश को हर सकारात्मक दृष्टिकोण से देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे, हवाई अड्डे, मेट्रो स्टेशन उत्तर प्रदेश में बन रहे है। बहुत ही तेज गति से उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने बहुत तेजी से प्रगति की है। आज उत्तर प्रदेश को व्यवस्थाओं का प्रदेश कहा जा रहा है। बिजली, सड़के, हाईवे, आदि की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज किसान, व्यापारी, गरीब, मजदूर, खिलाड़ी सहित उत्तर प्रदेश का आम जनमानस खुश है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चे आने वाले समय में प्रदेश एवं देश की उन्नति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होने सभी जनपदवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर  मंत्री द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं एवं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

जिलाधिकारी श्रुति ने कार्यक्रम में  प्रभारी मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सहभागिता करने वाले स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना, विधायकगण अनिल शर्मा, देवेन्द्र सिंह लोधी व भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।