See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 20:39:38

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर डिबाई में हुआ भव्य आयोजन

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर डिबाई में हुआ भव्य आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

डिबाई (हितेश शर्मा)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी ने कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अनूपशहर के अध्यक्ष बृजेश गोयल उर्फ बिरजू भैया, दर्जनों सभासद, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और सैन सविता समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।


इस दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने समाज में समानता और न्याय के लिए काम करने की प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।