See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 20:38:21

"इटवा व्यापार मंडल" के प्रतिनिधि मंडल ने सिकंदराबाद जीएसटी अधिकारियों से की मुलाकात

"इटवा व्यापार मंडल" के प्रतिनिधि मंडल ने सिकंदराबाद जीएसटी अधिकारियों से की मुलाकात

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। दिनांक 24 जनवरी, शुक्रवार को "इटवा व्यापार मंडल" का एक प्रतिनिधि मंडल सिकंदराबाद संभाग के जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान नगर के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में बताया गया कि सिकंदराबाद क्षेत्र, बुलंदशहर जिले का सबसे अधिक टैक्स जमा करने वाला क्षेत्र है, लेकिन इसके बावजूद यहां के व्यापारियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है। इटवा व्यापार मंडल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए बड़े अधिकारियों और सरकार से व्यापारियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।


बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा और नगर अध्यक्ष जितेंद्र गर्ग ने व्यापारियों को पेंशन और व्यापार में सुगमता जैसे विषयों पर चर्चा की। जीएसटी विभाग के उपायुक्त दिनेश जी और सहायक आयुक्त प्रभाकर जी ने व्यापारियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय बंसल, नगर अध्यक्ष जितेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष देवेश गोयल, मंत्री दीपक सिंघल, पुनीत, कृष्णा गुप्ता समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्र के व्यापारियों के लिए लगातार सुविधाओं की मांग जारी रखने का संकल्प लिया।