See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 20:33:46

देवनागरी महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 मनाया गया

देवनागरी महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस 2025 मनाया गया

उजाला हितैषी एक्सप्रेस,

गुलावठी। देवनागरी महाविद्यालय में 24 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष के समारोह का विषय था "विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश"। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रदेश की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को प्रगति के इस पथ पर अपना योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता  कृष्ण कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कृषि, उद्योग, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने युवाओं को प्रदेश के विकास के लिए नवाचार और नेतृत्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने प्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश न केवल प्रगति का प्रतीक है, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत से भी प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर शशि कपूर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के विकास में हमारी भूमिका को समझने और उसे साकार करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।