See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 20:29:47

केजरीवाल से मिले आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल, आप के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और देश की राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

नई दिल्ली । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव और देश की राजनीतिक हालात पर चर्चा की। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की तरफ से दिल्ली चुनाव में आप को अपना पूर्ण समर्थन दिया और आप के समर्थन में चुनाव प्रचार करने का भी भरोसा दिया। इस मुलाकात को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हनुमान बेनीवाल मुझसे मिलने के लिए आए। वो पहले ही दिल्ली चुनाव में आप को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। आप ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़ी है। उन्होंने हमें समर्थन भी इसलिए दिया है, क्योंकि हम ईमानदारी और सच्चाई के साथ खड़े हैं। इसके लिए मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने साेशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हनुमान बेनीवाल ने खुलकर आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनावों में समर्थन का ऐलान किया है, इसके लिए उनका तहे दिल से शुक्रिया। हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में रह रहे जाट समाज का आह्वान करते हुए कहा कि हनुमान बेनीवाल जाट समाज के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप सब इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएं। भाजपा के खिलाफ आप को वोट करें। अरविंद केजरीवाल निश्चित रूप से हमारी लड़ाई लड़ेंगे। जो हम सब लोग लड़ रहे हैं। पंजाब और राजस्थान समेत देश में कई जगह लोग इसके लिए लड़ रहे हैं।