See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-23 12:03:56

नेताजी मुलायम सिंह यादव के जीवन से प्रेरणा लें युवा : महेन्द्रनाथ यादव

सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओें ने उन्हें भावुक होकर याद किया

बस्ती समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जयन्ती पर शुक्रवार को याद किया गयासपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी नेताओें ने उन्हें भावुक होकर याद कियामहेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी गरीबों, किसानों, नौजवानों की आवाज थेउनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी समाजवादियों की हैपार्टी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर समाजवादियों ने नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि दिया हैराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में समाजवाद का कारवा निरन्तर प्रगति की ओर हैयुवा पीढी को नेता जी मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्षो से प्रेरणा लेकर आगे बढना होगासदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि नेताजी हम सबके आदर्श है और उनके पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूती देना होगाकहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूती और आरक्षण देकर सबको जोड़ने का काम नेताजी ने किया थासपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीपति सिंह, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, मो. स्वालेह, राजकपूर यादव, समीर चौधरी, विजय विक्रम आर्य, अरविन्द सोनकर, राम सिंह यादव, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, गीता भारती, राघवेन्द्र सिंह, मो. उमर, हरेश्याम विश्वकर्मा, जमील अहमद, आर.डी. निषाद आदि ने नेताजी के जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होने पार्टी को मजबूत करने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष कियाउनके बताये मार्ग पर चलना हम सबकी जिम्मेदारी हैयही उनके प्रति सच्ची सद्भावना होगी। विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र चौधरी, भोला पाण्डेय, रन बहादुर यादव, मो. सलीम, अरविन्द यादव, अजय यादव, रामचन्द्र यादव, रामशंकर निराला आदि ने कहा कि नेताजी के बिना उन्हें याद करना कठिन है, वे सच्चे अर्थो में धरती पुत्र थे और युगों तक याद किये जायेंगेसपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में राजेन्द्र चौरसिया, शकुन्तला चौरसिया, जोखू यादव, प्रियंका पाल, सुरेन्द्र चौधरी, महन्थ यादव, मोहित चौधरी, जहीर अहमद, आमिश खान, जर्सी यादव, मो. हारिश, रजवन्त यादव, चिन्ता यादव, सुरेश यादव, राजेन्द्र यादव, हृदयराम यादव, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव के साथ ही जयन्ती पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को नमन् किया।