See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-24 08:01:40

उत्तर प्रदेश दिवस-2025" के समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने किये नोडल नियुक्त

उत्तर प्रदेश दिवस-2025" के कार्यक्रम को जनपद में ऐतिहासिक बनाना लक्ष्य होना चाहिए।

गाजियाबाद। शासनादेश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने "उत्तर प्रदेश दिवस-2025" के समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु हिन्दी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्टॉल लगाने हेतु उप निदेशक कृषि एवं जिला पंचायत राज अधिकारी गाजियाबाद को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया जाता है कि वह अपने कुशल नेतृत्व में जनपद के विभिन्न विभागों के स्टॉलों की प्रदर्शनी आयोजित कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही हिन्दी भवन में आवश्यक व्यवस्था हेतु जिला उद्यान अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राकेश कुमार गुप्ता को नोडल नियुक्त किया गया। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि "उत्तर प्रदेश दिवस-2025" के कार्यक्रम को जनपद में ऐतिहासिक बनाना लक्ष्य होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल ने बताया कि सभी विभागों द्वारा लगभग 23 स्टॉल लगाये जायेंगे। जिसमें भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयन्ती पर आधारित प्रदर्शनी, बेटी बचाओ—बेटी पढाओ नारी सुरक्षा आदि, मिशन शक्ति पर आधारित प्रदर्शनी, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी शताब्दी वर्ष पर आधारित प्रदर्शनी, ओ०डी०ओ०पी० के अन्तर्गत जनपद के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं उत्पादों का विक्रय, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर आधारित प्रदर्शनी, इनवेस्ट उत्तर प्रदेश द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी पर आधारित प्रदर्शनी, प्रगतिमान उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी, आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी, जनपद की कला संस्कृति एवं इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी, काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित प्रदर्शनी, जनपद के पर्यटन एवं पौराणिक स्थलों की प्रदर्शनी एवं सभी विभाग अपने विभाग की योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगायेंगे।कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि को दर्शाने वाले कार्यक्रम, सरस्वती वंदना, कथक, भरतनाट्यम, महाकुंभ से सम्बंधित प्रस्तृतियां, गायन, सितार वादन, शास्त्रीय नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्बोधन किया जायेगा।