See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 21:49:36

सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस की चेकिंग अभियान जारी, यातायात नियमों के पालन की अपील

सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस की चेकिंग अभियान जारी, यातायात नियमों के पालन की अपील

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुलंदशहर पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, यातायात पुलिस और थाना पुलिस की टीमों ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की।  


इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि यह अभियान विभिन्न स्थानों और समय पर बदल-बदलकर निरंतर जारी रहेगा। 

जनपद पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर यात्रा के दौरान सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने विशेष रूप से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और शराब पीकर वाहन न चलाने का संदेश दिया है।  


यातायात पुलिस ने कहा कि यह अभियान न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए है, बल्कि लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए जागरूक करने का भी प्रयास है। 

सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है। वहीं, यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।  


पुलिस ने वाहन चालकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि वे अपने दस्तावेज़ हमेशा साथ रखें और यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक बनें।