See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 21:42:14

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

डिबाई (हितेश शर्मा)। भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर डिबाई क्षेत्र के खरिकवारी गांव में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और श्रीराम भक्त हनुमान जी की सुंदर झांकियां निकाली गईं, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।  


शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सीपी सिंह लोधी ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक ने भगवान के सभी स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और मंगल तिलक किया।  


शोभायात्रा का रास्तेभर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा का समापन गांव के शिव मंदिर पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।  


इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह लोधी ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए बुलंदशहर भूड चौराहे पर रोडवेज बस दुर्घटना में मारे गए टीकम सिंह की पत्नी ननिया देवी, खरिकवारी गांव निवासी ब्रजबाला पत्नी बादशाह वघेल, और अन्य घायलों को 15 लाख 10 हजार रुपये की सांत्वना धनराशि प्रदान की।  


कार्यक्रम में गांव के प्रधान भू प्रकाश निर्भय, कृष्ण कुमार, राम किशोर वर्मा और धरमपुर पुलिस चौकी प्रभारी हरेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में उपस्थित रहे।  


इस अवसर पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर उत्सव को सफल बनाया और भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।