See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 21:41:24

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने नवयुक्त जिलाधिकारी श्रुति शर्मा का किया स्वागत

व्यापारी सुरक्षा फोरम ने नवयुक्त जिलाधिकारी श्रुति शर्मा का किया स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। नवयुक्त जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति शर्मा के बुलंदशहर में पदभार ग्रहण करने के उपरांत, व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान बुलंदशहर के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी कार्यालय में उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त ने किया। 


प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को फूलों का बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और यह आश्वासन दिया कि संस्थान उनके सभी सकारात्मक कार्यों में पूर्ण सहयोग करेगा। साथ ही, सरकारी विभागों में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित कराने की जिम्मेदारी भी निभाएगा।  


व्यापारी सुरक्षा फोरम ने आग्रह किया कि व्यापारियों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और किसी भी विभाग से व्यापारियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।  


प्रतिनिधिमंडल में कई संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।