See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 20:04:02

अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में नॉर्को-आर्डिनेशन मैकेनिज्म (एन०सी०ओ०आर०डी०) की बैठक आहूत

गाजियाबाद क्षेत्र के सभी बस स्टेशनों पर उद्घोषणा यंत्र द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार तथा परिवहन निगम के अनुबन्धित ढाबों पर भी नशा मुक्ति से सम्बन्धित होर्डिंगस/बोर्ड लगाये जाएं

गाजियाबाद। अपर जिलाधिकारी नगर कार्यालय, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में नॉर्को-आर्डिनेशन मैकेनिज्म (एन०सी०ओ०आर०डी०) की बैठक आहूत की गई। 

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर श्री गम्भीर सिंह की अध्यक्षता ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत नशा के विरूद्ध कार्यवाही की जाएं।  स्कूल कॉलेजों में एक दिन आवश्यक रूप से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिसमें निबंध, वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाए। गाजियाबाद क्षेत्र के सभी बस स्टेशनों पर उद्घोषणा यंत्र द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार तथा परिवहन निगम के अनुबन्धित ढाबों पर भी नशा मुक्ति से सम्बन्धित होर्डिंगस/बोर्ड लगाये जाएं। जनपद में संघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर पूर्ण रूप से विराम लगाये जाने का कार्य किया जाए।

बैठक में पुलिस विभाग, औषधि निरीक्षक, कृषि विभाग, जीआरपी, परिवहन, वन विभाग, यातायात, आबकारी विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों/प्रतिनिधियों उपस्थित रहे।