See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-23 11:50:17

शहरी और ग्रामीण जनता का न्याय यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है देवेन्द्र यादव

कांग्रेस पार्टी निश्चित ही दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद सहित सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए स्थायी हल निकालने के लिए काम करेगी।

नई दिल्ली । दिल्ली न्याय यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत करके दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने 14वें दिन झंडा फहराने के बाद पालम विधानसभा के बाल्मीकि मंदिर, पालम गांव से न्याय यौद्धाओं, हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस समर्थको और क्षेत्रीय लोगों सहित नई उर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़े। देवेन्द्र यादव के साथ दिल्ली न्याय यात्रा में पूर्व सांसद रमेश कुमार, प्रभारी सचिव सुखविन्दर सिंह डैनी, पूर्व विधायक विजय सिंह लोचव, वरिष्ठ नेता जगप्रवेश कुमार, जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, सतबीर शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर प्रवीण राणा, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार सहित हजारों न्याय योद्धा शामिल थे। 14वें दिन दिल्ली न्याय यात्रा पालम गांव बाल्मीकि मंदिर पर एक भव्य समारोह के बाद आगे चलकर राम चौक, राज नगर, दादा देव मंदिर, शुक्र बाजार चौक, कापसहेड़ा गांव, चौपाल, डीसी आफिस और दोपहर बाद बिजवासन विधानसभा में रंगपुरी गांव, रंगपुरी माता चौक, अंधेरिया मौड़, जहाज महल फूल वालों की सेर से आगे बढ़कर महरौली बस स्टेंड पर यात्रा का समापन हुआ। आज की 25 किलोमीटर से अधिक न्याय यात्रा पालम विधानसभा, बिजवासन विधानसभा और महरौली विधानसभा में निकाली गई। भूमि अधिग्रहण दिल्ली के ग्रामीण गांवों में अहम समस्या है, भूमि अधिग्रहण करके सरकार न तो उचित मुआवजा देती है और नही डीडीए की पॉलिसी अनुसार अन्य सुविधाओं के हकदार हमारे किसान भाईयों को कुछ मिल रहा है। अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने का भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो ने वादा तो किया था परंतु यहां सुविधाएं मुहैया कराने और कालोनियों को नियमित कराने में दोनो सरकारें पूरी तरह विफल साबित हुई। दोनों सरकारों की अनदेखी और निष्क्रियता के कारण कुछ जगहां पर तो दिल्ली वाले नरकीय जीवन जीने को मजबूर है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि झुग्गियों, गांवों, अनाधिकृत कालोनियों में रहने वाले लोग मोदी जी और केजरीवाल के झूठे वादों से त्रस्त दिखाई देते है। दिल्ली न्याय यात्रा को जिस तरह से दिल्ली वालों का सहयोग मिल रहा है कांग्रेस पार्टी निश्चित ही दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद सहित सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए स्थायी हल निकालने के लिए काम करेगी।