See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 18:48:14

वाहन चोर गिरोह के 03 शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी दस्तावेज बरामद

वाहन चोर गिरोह के 03 शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी दस्तावेज बरामद

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वलीपुरा नहर से 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल, 04 फर्जी नम्बर प्लेट और 02 फर्जी आरसी बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम महावीर पुत्र स्व0 गोधा सिंह (गौतमबुद्धनगर), अशोक कुमार पुत्र मानकचंद (गौतमबुद्धनगर), और हुकुमचंद पुत्र वेदराम (पलवल, हरियाणा) हैं। इन शातिर चोरों ने मोटरसाइकिलों को चोरी कर उनकी फर्जी आरसी और नम्बर प्लेट तैयार की थीं, जिन्हें वे सस्ते दामों में बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे।

बरामद मोटरसाइकिलों में एक स्प्लेंडर बाइक (नं0 UP11CH4690) थाना सेक्टर 65 गुरूग्राम और दूसरी स्प्लेंडर बाइक (नं0 HR51CL3840) थाना सराय ख्वाजा जनपद फरीदाबाद से चोरी की गई थी। दोनों मामलों में संबंधित थानों पर प्राथमिकी दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास में पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के कई मामले दर्ज हैं। थाना कोतवाली नगर पर इनके खिलाफ मुअसं-84/25 पंजीकृत कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।