See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 18:47:18

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर भव्य समारोह, प्रेरणादायक संचलन आयोजित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर भव्य समारोह, प्रेरणादायक संचलन आयोजित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज, छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हजरतपुर, बुलंदशहर में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के वंदना सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश सिंह जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर विभिन्न छात्र-छात्राओं ने नेताजी के जीवन से प्रेरित प्रसंगों को अपने भैया-बहनों के सामने रखा। विद्यालय की एनसीसी, एनएसएस, स्काउट/गाइड और इको क्लब की यूनिटों ने घोष के साथ ग्राम हजरतपुर में एक संयुक्त संचलन का आयोजन किया। इस संचलन का मुख्य उद्देश्य लोगों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था।


संचलन में लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया। संचलन का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश सिंह जी ने झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम ने विद्यालय के छात्रों को नेताजी के संघर्षों और समर्पण से प्रेरित किया, जिससे उन्हें राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना का संचार हुआ।