See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 18:46:25

भगवान श्री राम जी करते हैं सभी की मनोकामनाएं पूर्ण: विधायक संजय शर्मा

भगवान श्री राम जी करते हैं सभी की मनोकामनाएं पूर्ण: विधायक संजय शर्मा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

जहांगीराबाद (हितेश शर्मा)। नगर के सब्जी मंडी चौराहे पर व्यापारियों द्वारा भगवान श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान श्री राम की छवि पर क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष किशन पाल सिंह लोधी, और मंडल अध्यक्ष भाजपा श्री कैलाश चंद्र सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


समस्त व्यापारियों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। विधायक संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "आज अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ है। भगवान श्री राम सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।"


कार्यक्रम में भगवान श्री राम के बाल स्वरूप चित्र की छवि को भव्य रूप से सजाया गया और श्री राम दरबार की पूजा अर्चना की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार गोयल ने राम भक्तों को तिलक लगाकर और कलावा बांधकर प्रभु श्री राम का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने सभी भक्तों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनकी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।


व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री श्री अनिल देशभक्त की प्रेरणा से व्यापारियों एवं सुभाष अग्रवाल ने विधायक संजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष किशन पाल सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी, डॉ. देवेंद्र गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, और नगर चौकी इंचार्ज नितिन ज्वाला का शॉल उड़ाकर अभिनंदन किया।


प्रसाद वितरण में मनमोहन अग्रवाल (सभासद), शशांक सिंघल, जितेंद्र गोयल, विष्णु ठेकेदार, शानू बंसल, विजय बंसल, सुधीर गोयल, ललता प्रसाद सिंघल, रिंकू भगत जी सहित अन्य व्यापारियों ने प्रसाद वितरित किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल, व्यापारी मंडल अध्यक्ष रोहित पहाड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार गोयल, दीपक अग्रवाल, प्रभात बंसल, नरेश बंसल, दीपक गर्ग, निकुंज गोयल, लटूर भैया, पंकज अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, जयभगवान गुप्ता, कमल पंसारी, आशीष गोयल, पिटंल गोयल, कृष्णा, रिंकू, गोपाल बंसल, राहुल बंसल, मोहित कंसल, रोहित गोयल, अमित कुमार, मोहित गोयल (खल वाले), पीयूष गोयल और अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।