See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 18:44:55

33 वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार, थाना स्याना पुलिस ने की कार्रवाई

33 वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार, थाना स्याना पुलिस ने की कार्रवाई

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्याना पुलिस ने 33 वर्षों से फरार वारंटी रहीश तेली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त, जो थाना स्याना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 114/90 धारा 379,411 भादवि के तहत फरार था, इसके खिलाफ मा0 न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र भी जारी किया गया था।

रहीश तेली शातिर अपराधी है और गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में श्री प्रेमचन्द्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना स्याना, उ0नि0 महक सिंह, उ0नि0 नीरज मलिक, का0 मनोज कुमार, का0 विकास नैन रहे।

इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।