See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 18:41:03

शिवसेना बुलंदशहर ने बालासाहेब ठाकरे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई, रक्तदान शिविर का आयोजन

शिवसेना बुलंदशहर ने बालासाहेब ठाकरे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई, रक्तदान शिविर का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। आज, 23 जनवरी को शिवसेना बुलंदशहर द्वारा जिला कार्यालय पर हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर, दोनों महान नेताओं की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।


इसके बाद, जिला अस्पताल जाकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का योगदान दिया। 


इस आयोजन में शिवसेना के जिला अध्यक्ष सर्वेश राणा, प्रदेश सचिव राजकुमार गिरी, सुधीर सैनी, प्रवेश लोधी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, तेजवीर सिंह लोधी, महेंद्र फौजी, दानवीर प्रधान, प्रीति चौधरी, मनीष लोधी, अजय लोधी, पवन चौधरी, नरेश सिसोदिया, सरोज सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।