See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-23 11:47:49

निशुल्क स्वास्थ्य जाट शिविर का आयोजन

धर्मार्थ अस्पताल डेरी रोड आदर्श नगर, दिल्ली में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया

नई दिल्ली । आदर्श नगर सेवक सभा (धर्माथ अस्पताल) के पूर्व प्रधान स्व. राधेश्याम गोयल की जन्मजयंती पर उनके परिवार द्वारा (उनके बेटे विनय गोयल एवं निशांत गोयल) ने धर्मार्थ अस्पताल डेरी रोड आदर्श नगर, दिल्ली में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया एव भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया। कैम्प मै लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई जिसमें हड्डियों की जांच, मधुमेह रक्तचाप फिजिशियन, आयुर्वेद परामर्श, दांतों की जांच, ईसीजी, एवं स्त्री रोग की जांच फॉर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा की गई। आदर्श नगर सेवक सभा (धर्मार्थ अस्पताल) के अध्यक्ष श्री रोशन कंसल जी डाक्टरों का स्वागत किया। सभा के दृस्टियों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया वे सभी स्व. राधेश्याम गोयल जी की जन्म जयंती पर लगाएं गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के साक्षी बने। इसमे समाज के, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रमुख लोगों की गरिमामई उपस्थिति रही। अस्पताल के निदेशक प्रोजेक्ट श्री राम कंवार कंसल व सभा के अध्यक्ष श्री रोशन कंसल ने इस सफल आयोजन के लिए फोर्टिसफोर्टिज अस्पताल के, डॉक्टर धर्माथ अस्पताल के स्टाफ व आए सभी दृस्टियों समाज के प्रमुख लोगों का धन्यवाद किया। और आगे भी इस तरह के कैम्प का आयोजन होता रहेगा। और अंत में स्व. श्री राधेश्याम गोयल जी के दोनो बेटो का विशेष धन्यवाद करते हुए उनका पटका पहनाकर सम्मानित किया।