See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2024-11-16 14:31:06

पूर्व महापौर आशु वर्मा को जन्मदिन की बधाई

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर आशु वर्मा के जन्मदिन पर सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके सरल और प्रभावशाली व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व और समाजसेवा के प्रति अटूट समर्पण ने उन्हें गाजियाबाद की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बना दिया है। प्रदीप चौधरी और सोनू भाटी ने आशु वर्मा के स्वस्थ, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की कामना की।

महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने कहा, आशु वर्मा का नेतृत्व और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। गाजियाबाद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा की ऐतिहासिक जीत में उनके मार्गदर्शन और अथक प्रयासों का अहम योगदान रहेगा। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इस जीत को और भी ऐतिहासिक बनाएंगे। यह विजय उनके नेतृत्व में हमारे लिए सच्चा सम्मान होगी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल , उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी वीरेंद्र सारस्वत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।