See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-23 18:38:10

बीसीडीए की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

बीसीडीए की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) सत्र 2025-26 की प्रथम कार्यकारिणी बैठक अलका मोटल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई एग्जीक्यूटिव कमिटी का गठन किया गया। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, जिसमें 26 जनवरी को भव्य तरीके से कार्यक्रम मनाने का प्रस्ताव रखा गया।  


बैठक के दौरान महासचिव संजय साहानी, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और सह सचिव बिशन आर्य ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।  


कार्यकारिणी में जिला संरक्षक के रूप में नलिन अग्रवाल, प्रमोद सिंघल, अभिनव वर्मा, हिरदेश अग्रवाल और सुशील गोयल को नियुक्त किया गया। चेरमेन मनीष अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री पंकज मलिक, संगठन मंत्री आनंद अग्रवाल, जिला प्रभारी विशाल अरोड़ा और मीडिया प्रभारी अंकुश अग्रवाल ने भी अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।  


वरिष्ठ ईसी मेंबर के रूप में लव साहनी, राजेश आर्य, पंकज गुप्ता, तुषार अग्रवाल, पप्पू त्यागी, अतुल गर्ग, हरिओम गोस्वामी, सुमित मेहरा, प्रिंस अग्रवाल, मोहम्मद शरीफ, मुजम्मिल खान, राशिद खान, पुनीत अग्रवाल और राहुल अरोड़ा को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।  


बैठक में सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा की और 26 जनवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का संकल्प लिया।