See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-22 21:44:02

समाजवाद के जनक स्व. जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन

समाजवाद के जनक स्व. जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवाद के जनक स्व. जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने की, जबकि संचालन छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव विनीत राणा ने किया।  


सपा जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने अपने संबोधन में कहा कि देश में भाजपा के नेता संवैधानिक पदों पर बैठकर असंवैधानिक कार्य कर रहे हैं, और उनकी वाणी पर कोई लगाम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अबकी बार केंद्र और उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने 27 जनवरी 2025 से प्रस्तावित पीडीए चर्चा जन पंचायत कार्यक्रम के बारे में बताया, जिसमें अखिलेश यादव की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा और समाजवादी पार्टी के मिशन को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।  


इस विचार गोष्ठी में हाजी अख्तर, मनीष शर्मा, प्रेमवीर यादव, सुरेश सिंह, प्रजापति, चौधरी चंद्रपाल सिंह, परविंदर यादव, जाकिर, बब्बू कासिम खान, वीरेंद्र प्रधान, आस मोहम्मद गाजी, यासीन तालाब, तंजीम अंसारी, मोहम्मद राशिद, शकील, मुकेश यादव, रामशंकर लोधी, अकरम कुरैशी, अजय बेदर्दी, रविंद्र प्रधान, चरण सिंह, दीपक बंसल, सुनीता चौहान, शराफत अली, शिव कुमार, रशीद प्रधान, राजू अल्वी, रामकुमार यादव, वीरेंद्र वाल्मीकि, सभासद जली समय, और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।