See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-22 21:43:14

पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी का किया स्वागत

पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी का किया स्वागत

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में आज पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल, चौधरी विजेंद्र सिंह (प्रदेश संरक्षक) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के. सक्सेना के नेतृत्व में, नवनियुक्त जिलाधिकारी से मिला।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश गोयल, जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल, जिला सचिव सुमित महेश्वरी, नगर प्रभारी विजय गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन गोयल, अजय सहित कई व्यापारीगण उपस्थित रहे। उन्होंने जिलाधिकारी को पुष्प एवं बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान, नगर की समस्याओं और व्यापारियों के मुद्दों पर चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और व्यापारियों की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।