See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-22 21:24:16

जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक सम्पन्न

जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक सम्पन्न

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,
बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से 11 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने इन शिकायतों को गंभीरता से सुना और निर्देश दिया कि समस्याओं का शीघ्र और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाए।  

जिलाधिकारी श्रुति ने यह भी कहा कि जिस अधिकारी द्वारा शिकायत का निस्तारण किया गया है, वह अगली बैठक में निस्तारण संबंधित प्रपत्र लेकर प्रतिभाग करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा और अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।