See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-22 21:11:33

कुश्ती को खेल की भावनाओं से लड़े: सुनील चरौरा

कुश्ती को खेल की भावनाओं से लड़े: सुनील चरौरा

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। जहांगीराबाद के सांखनी गांव में अखाड़ा अमानत हुसैन कर्बला के नेतृत्व में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल का उद्घाटन मुख्यातिथि जिला पंचायत सदस्य पति और रालोद नेता सुनील चरौरा तथा रियाजत अली ने संयुक्त रूप से किया। पहलवानों ने अपने दावपेच दिखाए और दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन में गांव के विभिन्न पहलवानों ने भाग लिया और दर्शकों को अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।


मुख्य अतिथि सुनील चरौरा ने कहा कि कुश्ती दंगल शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ आपसी भाईचारे का संदेश भी देते हैं। उन्होंने युवाओं से कुश्ती को खेल भावना और भाईचारे के साथ खेलने की अपील की, ताकि यह खेल और देश का नाम रोशन कर सके। रियाजत अली और समाजसेवी अख्तर अली ने भी इस खेल के महत्व पर जोर दिया और युवाओं से देशी कुश्ती की ओर ध्यान देने की बात की। 


कुश्ती दंगल के आयोजक मिर्ज़ा अब्बास और खैबर अली ने बताया कि इस दंगल में विजयी पहलवान भोला पहलवान (सांखनी), अबुजर पहलवान, रिहान पहलवान, शाहरुख पहलवान (सहारनपुर) और राजा पहलवान (सांखनी) थे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर गजंफर अली ने किया।