See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-22 21:09:50

शर्मनाक: जेठ ने विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

शर्मनाक: जेठ ने विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया, और शिकायत करने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  


विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 9 सितंबर 2023 को नफीस नामक व्यक्ति से हुआ था। निकाह के बाद ससुराल वालों ने उसे उत्पीड़ित करना शुरू कर दिया। 15 जनवरी 2024 को जब उसका पति और अन्य ससुराल वाले बाहर गए, तो उसका जेठ कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया और धमकी देते हुए फरार हो गया।  


शिकायत करने पर पति ने उसे चुप रहने के लिए कहा और फिर उसे मायके छोड़ आया। बाद में, जब पति ने उसे मायके से लेने के लिए बुलाया और वह मना करने लगी, तो पति ने गुस्से में आकर तीन तलाक दे दिया। साथ ही, ससुराल पक्ष ने विवाहिता के पिता से अतिरिक्त दहेज की मांग की। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।