See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-22 21:06:18

क्षत्रिय महासभा द्वारा स्तुति कुशवाह को किया गया सम्मानित

क्षत्रिय महासभा द्वारा स्तुति कुशवाह को किया गया सम्मानित

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। बुलंदशहर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह अनूपशहर के मोरी गेट स्थित सुभाष पुंडीर के आवास पर हुआ, जहां जेपी विद्या मंदिर यूनिवर्सिटी की कक्षा 11 की छात्रा स्तुति कुशवाह को सम्मानित किया गया।  


स्तुति कुशवाह ने जनपद में आयोजित हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में "एक देश, एक चुनाव" के विपक्ष में अपना पक्ष रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव और शिक्षक नेता राजकुमार राघव ने स्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्तुति ने समाज का नाम रोशन किया और आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा दी।  


सम्मान समारोह में कई प्रमुख लोग जैसे अशोक पवार, सत्येंद्र सिंह चौहान, महेश राघव, ग्राम प्रधान डुंगरा जोगी, और अन्य क्षत्रिय महासभा के सदस्य उपस्थित रहे।