See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-22 21:05:13

श्रीराम से प्रेरणा लेकर राजनीति में सद्भाव और एकता की अपील डॉक्टर अनीता लोधी द्वारा श्रीराम शोभायात्रा का उद्घाटन

श्रीराम से प्रेरणा लेकर राजनीति में सद्भाव और एकता की अपील डॉक्टर अनीता लोधी द्वारा श्रीराम शोभायात्रा का उद्घाटन

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

बुलंदशहर (हितेश शर्मा)। डिबाई के ग्राम पिलखना में अयोध्या में श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुसज्जित रथ पर विराजमान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों का तिलक कर सम्मान किया।  


शोभायात्रा का ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। डॉ. अनीता लोधी ने कहा कि श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राजनीति में विद्वेष, दलगत और जातीय भावनाओं से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।