See
News
Videos
🚨 Breaking News :
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं | 🚨 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मुलाकात की | 🚨 | नड्डा की अध्यक्षता में BJP मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक जारी | 🚨 | किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 7 मई को रेल रोकने का ऐलान किया | 🚨 | संभल मंदिर-मस्जिद विवाद पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई | 🚨 |

News details

image
Uploaded On 2025-01-22 21:00:15

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर जगमगाया शिव मंदिर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर जगमगाया शिव मंदिर

उजाला हितैषी एक्स्प्रेस,

शिकारपुर। ग्राम जलालपुर करीरा में बुधवार, 22 जनवरी को राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह तिथि 22 जनवरी है, जबकि वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्षगांठ का आयोजन 11 जनवरी 2025 को किया गया था।  


सदियों के संघर्ष और लाखों राम भक्तों के तप व बलिदान के बाद निर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर आज भारत का गौरव बन चुका है। इस उपलक्ष्य में ग्राम जलालपुर के प्राचीन शिव मंदिर पर 501 दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाई गईं।  


इस अवसर पर डॉक्टर संजय चौधरी, ब्रह्मजीत सिंह, मोनू कुमार, कुलवृषि सिंह, वीरेंद्र सिंह काका, राजकुमार सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाया।